देश की खबरें | महाराष्ट्र : कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई। मुंबई में 100 मामले दर्ज किए गए। वहीं, परभणी में एक मरीज की मौत हुई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन मई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई। मुंबई में 100 मामले दर्ज किए गए। वहीं, परभणी में एक मरीज की मौत हुई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 78,78,175 और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,845 हो गई है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक सोमवार को, कुल मिलाकर कोरोना वायरस संक्रमण के 92 मामले आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी।

उन्होंने बताया कि अब तक 77,29,303 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 170 लोग शामिल हैं। राज्य में इस समय 1,027 उपचाराधीन मरीज हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सांगली, जलगांव, नंदुरबार, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, भंडारा गोंदिया जिलों में वर्तमान में कोई भी उपचाराधीन मरीज नहीं है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्यु की दर 1.87 प्रतिशत और ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत है।

विभाग ने बताया पिछले 24 घंटों में किए गए 24,158 परीक्षणों को मिलाकर अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 8,02,50,528 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\