देश की खबरें | महाराष्ट्र : औरंगाबाद में कोविड-19 के 1542 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में 1542 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि महामारी से 19 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

औरंगाबाद, एक अप्रैल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में 1542 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि महामारी से 19 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि बुधवार को दर्ज नए मामले और संक्रमण से हुई मौत के बाद जिले में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 82,679 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 1670 हो गया है।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में 1090 रोगी औरंगाबाद शहर से हैं, जबकि 452 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।

उन्होंने कहा कि 65,438 रोगी अभी तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद जिले में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 15,571 है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मृतकों की जो संख्या सामने आई उनमें से आठ की मौत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई, तीन की मौत सिविल अस्पताल और आठ की निजी अस्पतालों में हुई।

औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) के आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने ट्विटर पर कहा कि निगम बृहद् टीकाकरण अभियान की योजना बना रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया कि नगर प्रशासन 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की तैयारी कर रहा है और उसे एक लाख टीके की खुराक मिलेगी। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों में टीकाकरण शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी