देश की खबरें | महाराष्ट्र : चंद्रपुर गांव में खुदाई के दौरान 12वीं सदी की कृष्ण की मूर्ति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

चंद्रपुर, 12 फरवरी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी के एक गांव में खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की दो फुट ऊंची मूर्ति मिली है। एक इतिहासकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) की कार्यकारी समिति के सदस्य अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि खेड़ गांव में मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति 12वीं सदी के चालुक्य वंश की है।

अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि मूर्ति, जिसमें कृष्ण को बांसुरी बजाते हुए दिखाया गया है, उसे एक पत्थर पर उकेरा गया है। गांव में कुछ निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान मूर्ति मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मूर्ति को दक्षिण भारतीय शैली में काले पत्थर से बनाया गया है। हो सकता है कि कोई इसे देश के दक्षिण हिस्से से यहां लाया हो। हालांकि, इस खुदाई के दौरान हमें किसी मंदिर के अवशेष नहीं मिले। ’’

गजानन मानकर, जिनकी जमीन पर यह मूर्ति मिली है, उन्होंने कहा कि वह धन्य महसूस कर रहे हैं और इस जगह पर एक मंदिर बनाना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त