जरुरी जानकारी | महाकुंभ भीड़: प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज के लिए हवाई किराये में वृद्धि पर डीजीसीए को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज के लिए ‘अत्यधिक’ हवाई किराये को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में किराये को तर्कसंगत बनाने को कहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन से हवाई किराये में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज के लिए ‘अत्यधिक’ हवाई किराये को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में किराये को तर्कसंगत बनाने को कहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन से हवाई किराये में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है।

मंत्री ने अत्यधिक हवाई किराये पर चिंता व्यक्त की, जिससे श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक समागम में हिस्सा लेना मुश्किल हो रहा है।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘ हवाई किराया अत्यधिक महंगा होने से लोगों का महाकुंभ में आने के लिए योजना बनाना मुश्किल हो गया है।’’

इस महीने की शुरुआत में यात्रा मंच इक्सिगो ने कहा था कि प्रयागराज के लिए उड़ानों की बुकिंग के साथ-साथ हवाई किराये भी कई गुना बढ़ गए हैं, क्योंकि काफी अधिक लोग महाकुंभ के लिए यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली-प्रयागराज उड़ानों के लिए हवाई टिकट की कीमतें 21 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि हवाई किराये को तर्कसंगत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। डीजीसीए अधिकारियों ने पिछले सप्ताह विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उनसे अधिक उड़ानों का संचालन करने और टिकट की कीमतों को तर्कसंगत बनाने का आग्रह किया गया।

वर्तमान में प्रयागराज के लिए 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं।

वर्तमान मानदंडों के तहत, हवाई किराये नियमन के दायरे में नहीं है और उन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड