जरुरी जानकारी | मैजिकपिन चुनिंदा ओएनडीसी मंच पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर उपलब्ध कराएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हाइपरलोकल ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ के सहयोग से चुनिंदा ऑनलाइन ऐप मसलन पेटीएम और पिनकोड के जरिये 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर उपलब्ध कराएगी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त हाइपरलोकल ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ के सहयोग से चुनिंदा ऑनलाइन ऐप मसलन पेटीएम और पिनकोड के जरिये 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर उपलब्ध कराएगी।

मैजिकपिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अबतक उसने केवल चार सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास 90 से अधिक पिन कोड पर 70 रुपये प्रति किलोग्राम (किलो) की दर पर 40,000 किलोग्राम टमाटर के लगभग 20,000 ऑर्डर के लिए डिलिवरी सुविधा प्रदान की है। अब टमाटर की बिक्री 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर की जाएगी।

मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘ताजा कटौती के बाद टमाटर कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम होने से उपभोक्ताओं को और अधिक लाभ होगा। हम एनसीसीएफ और ओएनडीसी की पहल के साथ हाथ मिला रहे हैं और इसकी सफलता में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

मैजिकपिन बिना किसी डिलिवरी शुल्क के प्रति उपयोगकर्ता प्रति सप्ताह दो किलोग्राम टमाटर की अधिकतम खरीद सीमा की पेशकश कर रही है।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और नेफेड ने पूरी दिल्ली में 70 स्थानों और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 स्थानों पर अपनी मोबाइल वैन तैनात करके खुदरा उपभोक्ताओं को टमाटर की आपूर्ति की मात्रा में काफी वृद्धि की है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इस साझेदारी के साथ, ओएनडीसी पर सबसे बड़े विक्रेता ऐप के रूप में मैजिकपिन उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम करने के लिए टमाटर की ऑनलाइन बिक्री को अंजाम दे रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू