Gujarat: गुजरात में 10 नाबालिग छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक मदरसे के 25 वर्षीय शिक्षक को कम से कम 10 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Arrest (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 24 अक्टूबर : गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक मदरसे के 25 वर्षीय शिक्षक को कम से कम 10 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

जूनागढ़ जिला पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मौलाना (शिक्षक) के अलावा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छात्रों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मदरसे के 55 वर्षीय ट्रस्टी को भी गिरफ्तार किया है. बयान में कहा गया है कि शिक्षक को सूरत में उसके ठिकाने से पकड़ा गया, जबकि मदरसा ट्रस्टी को रविवार को जूनागढ़ में एक स्थान से पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: कमरे में एकसाथ मिला प्रेमी जोड़े का शव, पुलिस जांच में जुटी

बयान के अनुसार, 17 वर्षीय लड़के की शिकायत के आधार पर, मंगरोल पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संभोग), 323 (हमला), 506-2 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है . जूनागढ़ के पुलिस अधीक्षक हर्षद मेहता ने मदरसा का दौरा किया और छात्रों के माता-पिता को पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया .

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल