खेल की खबरें | कार्तिकेय के फिरकी के जादू से मध्य प्रदेश की आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार मैच में 10 विकेट चटकाए जिससे गत चैंपियन मध्य प्रदेश ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में चंडीगढ़ को पारी और 125 रन से रौंद दिया।

इंदौर, 21 दिसंबर बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार मैच में 10 विकेट चटकाए जिससे गत चैंपियन मध्य प्रदेश ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में चंडीगढ़ को पारी और 125 रन से रौंद दिया।

पिछले सत्र में 32 विकेट के साथ शम्स मुलानी के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे कार्तिकेय ने उसी फॉर्म को जारी रखते हुए मैच में 64 रन देकर 10 विकेट चटकाए जिससे मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन चंडीगढ़ को दो बार 57 और 127 रन के स्कोर पर ढेर किया।

बोनस अंक के साथ लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश की टीम ग्रुप डी में 14 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है। टीम ने अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर को भी पारी और 17 रन से हराया था।

मध्य प्रदेश ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 289 रन से की और उसकी पारी 309 रन पर सिमट गई।

चंडीगढ़ के लिए संदीप शर्मा ने 93 रन देकर तीन जबकि हरतेजस्वी कपूर ने 64 रन देकर दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में सिर्फ 24 ओवर में सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अर्सलान खान 58 गेंद में 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। कार्तिकेया ने 20 रन देकर छह विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में भी कार्तिकेय (44 रन पर चार विकेट) और सारांश जैन (37 रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने चंडीगढ़ की टीम 44.3 ओवर ही टिक सकी। दूसरी पारी में अंकित कौशिक 69 रन बनाकर चंडीगढ़ की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे।

नागपुर में त्रिपुरा ने पहली पारी में सात विकेट पर 290 रन के साथ पूर्व चैंपियन त्रिपुरा पर 26 रन की बढ़त बना ली है। विदर्भ ने पहली पारी में 264 रन बनाए थे।

त्रिपुरा की ओर से सुदीप चटर्जी ने 83, रिद्धिमान साहा ने 66 और विशाल घोष ने 48 रन की पारी खेली।

अहमदबाद में ग्रुप डी के एक अन्य मैच में गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में 135 रन पर ढेर करने के बाद फॉलोआन के लिए मजबूर करने के बाद दूसरी पारी में भी उसका स्कोर तीन विकेट पर 85 रन करके अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

जम्मू-कश्मीर की टीम अब भी गुजरात के 307 रन के स्कोर से 89 रन पीछे है।

जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 43.5 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से फाजिल राशिद (नाबाद 51) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए।

गुजरात के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 38 रन देकर छह जबकि हार्दिक पटेल ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भी तीनों विकेट देसाई के खाते में गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\