जरुरी जानकारी | मध्यप्रदेश का बजट करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये का होगा: मुख्यमंत्री यादव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये का होगा।
भोपाल, 12 मार्च मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये का होगा।
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
यादव ने बजट पेश होने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो बयान में कहा, “जब सरकार बन रही थी, तो हमने पांच साल में परिव्यय को दोगुना करने का वादा किया था। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में हमने करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस साल का बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था। 2003 तक राज्य का बजट बढ़कर करीब 20,000 करोड़ रुपये हो गया था। अब यह 21 गुना होकर करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे विकास की गति का पता चलता है।”
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से वृद्धि कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)