देश की खबरें | नवी मुंबई की महिला से दुष्कर्म के आरोप में मध्य प्रदेश का युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मध्यप्रदेश से 26वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, दो मई महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मध्यप्रदेश से 26वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई स्थित पनवेल शहर पुलिस थाने के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रायगढ़ जिले के उरन तटीय शहर के नजदीक एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि 29 अप्रैल को आरोपी ने महिला को पनवेल रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर करीब 55 मिनट पर बुलाया और पूर्व में उससे लिए उधार और गहनों को लौटाने की बात कहकर होटल में ले गया।

शिकायत के मुताबिक पुरुष ने पहले यौन संबंध बनाने को कहा लेकिन महिला द्वारा इनकार करने पर उससे दुष्कर्म किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट