देश की खबरें | मध्यप्रदेश : ठेले पर बीमार को ले जाने का वीडियो प्रसारित, अधिकारियों ने एंबुलेंस नहीं मुहैया कराने के दावे से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बालक द्वारा एक बीमार व्यक्ति को ठेले पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एंबुलेंस की कमी के कारण यह घटना नहीं हुई है।

सिंगरौली, 12 फरवरी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बालक द्वारा एक बीमार व्यक्ति को ठेले पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एंबुलेंस की कमी के कारण यह घटना नहीं हुई है।

यह वीडियो शनिवार को इस शीर्षक के साथ सामने आया कि बीमार व्यक्ति के परिवार को एंबुलेंस नहीं मिली जिस पर सोशल मीडिया में लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।

घटना की जांच के आदेश देने वाले जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने दिन में जारी एक बयान में कहा कि एंबुलेंस नहीं होने का दावा गलत है।

उन्होंने कहा कि दयाल शाह के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को पैर में चोट लगी थी और उसे 29 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के कुछ दिनों बाद अपने घर लौट गया, जो कि सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है।

परमार ने कहा कि शुक्रवार को उस व्यक्ति को फिर से दर्द हुआ और वह अस्पताल में भर्ती होने आया।

जिला कलेक्टर ने बताया, "हमने 108 एंबुलेंस सेवा के कॉल रिकॉर्ड की जांच की है और उस व्यक्ति या उसके परिजनों का कोई फोन नहीं मिला है। परिवार ने यह भी कहा है कि वे व्यक्ति को स्वयं ही अस्पताल (ठेले पर) ले गए थे।"

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप