देश की खबरें | मध्यप्रदेश: टीकमगढ़ जिले में 13 वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 13 वर्षीय आदिवासी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश), 30 अगस्त मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 13 वर्षीय आदिवासी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दिन खरगापुर पुलिस थाने के अंतर्गत पचेर गांव हुयी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को यह तब प्रकाश में आया जब नाबालिग और उसके परिवार को प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से मिलने का मौका मिला, जो उस क्षेत्र का दौरा कर रही थीं।

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सलीम खान और लालू खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी 15 अगस्त को अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी आरोपी, जिसे वह जानती है, उसे अपने खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

खरगापुर पुलिस थाने के प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने उसे यौन उत्पीड़न के बारे में बात न करने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां लड़की और उसके भाई-बहनों की देखभाल करती है।

अधिकारी ने बताया कि कथित यौन उत्पीड़न के कुछ दिनों बाद लड़की बीमार हो गई। इसके बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को अपराध के बारे में बताया।

काशवानी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि परिवार ने पहले पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया या पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की। निष्कर्षों के आधार पर, चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर