मध्यप्रदेश: पुलिस उपनिरीक्षक पर हमला करने के आरोप में दो लोगों पर लगाई गई रासुका

रतलाम के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक जयराम जामोद पर 20 लोगों के एक समूह ने शुक्रवार रात हमला किया था।

जमात

रतलाम :मध्यप्रदेश:, 10 मई मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के निषिद्ध क्षेत्र मोचीपुरा में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों पर रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून :रासुका: के तहत कार्रवाई की गई है।

रतलाम के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक जयराम जामोद पर 20 लोगों के एक समूह ने शुक्रवार रात हमला किया था।

उन्होंने कहा, ''जामोद को सूचना मिली थी कि निषिद्ध क्षेत्र मोचीपुरा चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो रही है। इस सूचना पर वह मोटरसाइकिल से मोचीपुरा चौराहे पर गए और माइक से लोगों को घरों के भीतर जाने की अपील की। इस दौरान उन पर हमला किया गया।''

तिवारी ने बताया कि एक स्वयंसेवक ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और जामोद को बचाकर निकाला। हालांकि, हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पंहुचे और पुलिस उपनिरीक्षक जामोद का मेडिकल कराया।

तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें भीड़ पुलिस उपनिरीक्षक और उसको बचाने गये व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड