देश की खबरें | मध्यप्रदेश: कटनी जिले में नहर में दो लड़कियां डूबीं, एक लड़की लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रविवार को नहर में दो लड़कियां डूब गईं जबकि एक लड़की लापता हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कटनी, नौ मार्च मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रविवार को नहर में दो लड़कियां डूब गईं जबकि एक लड़की लापता हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां सुबह उमरियापान गांव के पास नर्मदा नहर में नहा रही थीं।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बचाव दल सिद्धि पटेल (12) और अंशिका पटेल (14) के शव बरामद करने में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि सिद्धि की छोटी बहन मानवी (आठ) की तलाश जारी है।
अधिकारी ने बताया कि लड़कियां गहरे पानी में उतर गईं और डूब गईं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Fact Check: वाशिंगटन के वर्ल्ड वॉर II मेमोरियल में डांस वीडियो, क्या मधु राजू को नौकरी से निकाल दिया गया है? जानिए सच्चाई
Navi Mumbai News: नवी मुंबई की सड़कों पर अब महिलाएं संभालेंगी स्टीयरिंग, NMMT में 400 महिला ड्राइवरों की होगी भर्ती
फिलीपींस 'बिग 4' वायरल वीडियो कांड: जानें क्या है पूरा मामला और क्या कहता है कानून?
Rajya Sabha Elections 2026: महाराष्ट्र से राज्यसभा की 7 सीटों पर चुनाव, शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
\