देश की खबरें | मध्यप्रदेश : मिनी-ट्रक पलटने से दो किसानों सहित तीन लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में मंगलवार को सब्जी से भरे एक मिनी-ट्रक के पलटने से उसमें सवार दो किसानों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

बुरहानपुर (मप्र), तीन जनवरी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में मंगलवार को सब्जी से भरे एक मिनी-ट्रक के पलटने से उसमें सवार दो किसानों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

नींबोला पुलिस थाना प्रभारी हंसराज कुमार ने बताया कि यह हादसा इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर आज तड़के करीब तीन बजे चौड़ा नाला पर हुआ।

उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जिनकी पहचान राजेंद्र (36), ताराचंद (70) और भगवान (55) के रूप में की गई है।

कुमार ने बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भी भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह मिनी-ट्रक खंडवा के पंधाना तहसील के ग्राम चमाटी से सब्जी लेकर बुरहानपुर आ रही थी।

कुमार ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now