देश की खबरें | मप्र : देहदान या अंगदान करने वालों को 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार ने देहदान अथवा अंगदान करने वालों को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अंतिम विदाई देने के साथ ही उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

भोपाल, एक जुलाई मध्यप्रदेश सरकार ने देहदान अथवा अंगदान करने वालों को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अंतिम विदाई देने के साथ ही उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मृत्यु के बाद जीवन का उपहार देना... यह केवल दान नहीं, अमरता है। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि देहदान अथवा हृदय, यकृत व गुर्दा दान करने वाले महान लोगों को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर अंतिम विदाई दी जाएगी, साथ ही उनके परिजनों को 26 जनवरी या 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागों के आयुक्त, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इसका अनुपालन करने का निर्देश जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लोगों को देहदान और अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से सरकार ने यह कदम उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now