खेल की खबरें | मध्य प्रदेश को पहली पारी की बढ़त, हेत पटेल और करण पटेल के शतकों से गुजरात बड़े स्कोर की ओर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेत पटेल (नाबाद 146 रन) और करण पटेल (120 रन) के शतकों की मदद से गुरूवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच में केरल के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 334 रन बना लिये जबकि ग्रुप ए अन्य मैच में मध्य प्रदेश ने पहली पारी की बढ़त हासिल कर ली।

राजकोट, 24 फरवरी गुजरात ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेत पटेल (नाबाद 146 रन) और करण पटेल (120 रन) के शतकों की मदद से गुरूवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच में केरल के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 334 रन बना लिये जबकि ग्रुप ए अन्य मैच में मध्य प्रदेश ने पहली पारी की बढ़त हासिल कर ली।

केरल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उसके गेंदबाजों विशेषकर एमडी निधीश (30 रन देकर चार विकेट) ने इसे सही साबित किया। केरल ने गुजरात के 33 रन के स्कोर पर चार विकेट झटक लिये थे लेकिन हेत पटेल और करण पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने शतक पूरे किये और पांचवें विकेट के लिये 244 रन की भागीदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया।

हेत पटेल ने अब तक 211 गेंद का सामना कर लिया है जिसमें वह 22 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

वहीं करण पटेल ने 166 गेंद में 18 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन बनाये।

निधीश के अलावा बासिल थम्पी और एडेन एप्पल टॉम ने एक एक विकेट हासिल किये।

मध्य प्रदेश ने एक अन्य मुकाबले में गौरव यादव (10 ओवर में पांच मेडन, 11 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से मेघालय की पहली पारी को 35.4 ओवर में महज 61 रन पर समेट दिया जिसके केवल दो ही खिलाड़ी दोहरे अंक तक पहुंच सके।

गौरव के अलावा कुमार कार्तिकेय ने दो जबकि ईश्वर पांडे और अनुभव अग्रवाल को एक एक विकेट मिला।

मध्य प्रदेश ने फिर अपने बल्लेबाजों के योगदान से पहली पारी की बढ़त हासिल की और स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 141 रन बना लिये। टीम पहली पारी के आधार पर अभी 80 रन से आगे है।

मध्यक्रम बल्लेबाज शुभम शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर रजत पाटीदार हैं जो नाबाद 16 रन बना चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\