देश की खबरें | मध्यप्रदेश : तापमान में मामूली वृद्धि से मिली राहत, पश्चिमी भाग में जल्द बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्धि से नये साल के पहले दिन लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, एक जनवरी मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्धि से नये साल के पहले दिन लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली।

प्रदेश का अधिकांश भाग पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड की चपेट में था।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार को सबसे कम तापमान ग्वालियर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दतिया में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दतिया में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 4.4 डिग्री सेल्सियस था।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ भागों में बादल छा रहे हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

मिश्रा ने बताया, ‘‘पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप हवा का कम दबाव दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बना हुआ है, इससे तीन जनवरी तक उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों में बारिश हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले महीने पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई थी।, इसके बाद दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में (शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और चंबल संभाग के जिलों में तथा जबलपुर, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी