देश की खबरें | मध्यप्रदेश: रतलाम में महिला का पीछा करने के आरोप में पुलिस आरक्षक निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक महिला का पीछा करने के आरोप में मंगलवार को एक पुलिस आरक्षक को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रतलाम (मध्यप्रदेश), 15 अक्टूबर मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक महिला का पीछा करने के आरोप में मंगलवार को एक पुलिस आरक्षक को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है जिसके बाद माणक चौक थाने के आरक्षक दुर्गेश जाट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी बी.डी. जोशी ने बताया कि जाट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

दुकान में काम करने वाली महिला के अनुसार, एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था। 13 अक्टूबर को जब वह काम से लौट रही थी, तो वह उसका पीछा करता हुआ घर भी आ गया। जब उसका भाई उसे देखने के लिए घर से बाहर आया, तो वह भाग गया।

जोशी ने बताया कि जब महिला शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने गई तो उसने वहां उस व्यक्ति को देखा और उसे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उसका पीछा करने वाला एक पुलिसकर्मी है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी