देश की खबरें | मध्य प्रदेश: महिला से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सागर शहर में बस स्टैंड पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सागर (मध्य प्रदेश), 31 अगस्त मध्य प्रदेश के सागर शहर में बस स्टैंड पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होती है। वीडियो में दिखा है कि महिला को घसीटा गया, लाठियों से पीटा गया और चेहरे पर लात मारी गई, जबकि उसका पांच महीने का शिशु पास में जमीन पर पड़ा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने कहा कि प्रवीण रायकवार (26), विक्की यादव (20) और राकेश प्रजापति (40) को गोपालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को अदालत ले जाते समय सड़क पर उनकी परेड करायी। अदालत से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना 12 अगस्त की देर रात की है। अधेड़ उम्र की महिला बस स्टैंड स्थित दुकान से दूध लेने गई थी। वहां कुछ हुआ और दुकान के बाहर तीन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो में वह रहम की भीख मांगते और 'भैया..भैया' करके रोते हुए दिखी है। आसपास के लोग आरोपियों से महिला को नहीं पीटने के लिए कहते सुने गए। सागर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने दावा किया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर