देश की खबरें | मध्य प्रदेश: एनएचएआई के गश्ती वाहन ने सड़क किनारे खोखे को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के गश्ती वाहन ने सड़क किनारे लगे एक खोखे में टक्कर मार दी, जिससे 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 21 जनवरी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के गश्ती वाहन ने सड़क किनारे लगे एक खोखे में टक्कर मार दी, जिससे 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय गश्त लगा रहे वाहन का चालक नशे में था।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर गढ़ी मलेहरा थाना क्षेत्र के उजरा गांव में हुई।

गढ़ी मलेहरा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनएचएआई का गश्ती वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खोखे से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सीताराम कुशवाह की मौत हो गई।

हालांकि, पीड़ित के बेटे मुन्नालाल कुशवाह ने दावा किया कि लोगों ने चालक को पकड़ लिया, जो बहुत ज्यादा नशे में था और खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने दावा किया कि टक्कर लगने से खोखा 60 फीट दूर जा गिरा।

अधिकारी ने बताया कि परिवार द्वारा चालक के नशे में होने के लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू