देश की खबरें | मध्य प्रदेश : नाबालिक से उसके पिता के दो दोस्तों ने किया सामूहिक बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 11 साल की लड़की से उसके पिता के दो दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जबलपुर (मप्र), 14 दिसंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 11 साल की लड़की से उसके पिता के दो दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सात दिसंबर को हुई घटना के बारे में 11 दिसंबर को पता चला, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 7वीं की छात्रा से उसके पिता के दो दोस्तों ने उसके घर के पीछे वाले भाग में ले जाकर कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपियों की उम्र 25 और 26 साल है। पीड़ित के पिता मजदूर हैं और घटना के वक्त वह घर में नहीं थे।

उन्होंने कहा कि पड़ोस की एक महिला ने 11 दिसंबर को इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया।

रांझी पुलिस थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि संपर्क किये जाने पर परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की कुछ दिनों से परेशान नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के बाद लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

परस्ते ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी