देश की खबरें | मध्य प्रदेश : झाबुआ जिले में आदिवासी सहकारी समिति के प्रबंधक के परिसरों पर लोकायुक्त पुलिस का छापा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकायुक्त पुलिस ने बृहस्पतिवार को राज्य के झाबुआ और रतलाम जिलों में एक आदिवासी सहकारी समिति के प्रबंधक के कई परिसरों पर छापा मारा।

झाबुआ (मध्य प्रदेश), 16 सितंबर लोकायुक्त पुलिस ने बृहस्पतिवार को राज्य के झाबुआ और रतलाम जिलों में एक आदिवासी सहकारी समिति के प्रबंधक के कई परिसरों पर छापा मारा।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने आज बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रबंधक भरत सिंह हाड़ा के झाबुआ स्थित तीन मकानों और रतलाम में एक परिसर पर छापा मारा गया।

अधिकारी ने बताया कि छापे में दल को हाड़ा के छह मकान, एक कृषि भूमि, एक पुश्तैनी मकान, 20 लाख रुपए नकद, 25 तोला सोने के गहने, एक किलो चांदी, दो चारपहिया वाहन और चार दो पहिया वाहनों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

उन्होंने बताया कि हाड़ा की कुल संपति आय के ज्ञात स्रोतों से काफी अधिक है। इस संपत्ति की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

डीएसपी ने बताया कि छापे के वक्त हाड़ा अपने घर पर नहीं थे। लोकायुक्त पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\