देश की खबरें | मध्यप्रदेश : आठवीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर किशोर ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आठवीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर 13 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जबलपुर (मध्यप्रदेश), 31 मार्च मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आठवीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर 13 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को माढ़ोताल थाना क्षेत्र के भोला नगर इलाके में हुई।

पुलिस उपाधीक्षक बीएस गथोरिया ने बताया कि दर्जी का बेटा घर में अकेला था और उसने दुपट्टे से लोहे की छड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्नातक की पढ़ाई कर रहा उसका बड़ा भाई, शाम को घर पहुंचा। जब लड़के ने दरवाजा नहीं खोला, तो बड़ा भाई दीवार फांदकर घर में घुसा।

अधिकारी ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, लड़का आठवीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गया था। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\