देश की खबरें | मप्र: बलात्कार की कोशिश नाकाम होने पर जेठ ने की 19 साल की लड़की की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को 19 वर्षीय लड़की की उसके जेठ ने ही कथित तौर पर हत्या कर दी।

रायसेन (मप्र), 22 अप्रैल मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को 19 वर्षीय लड़की की उसके जेठ ने ही कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया था लेकिन इसमें विफल होने पर उसने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर वांगावा टोला में हुई।

रायसेन कोतवाली थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि लड़की की हाल ही में आरोपी के छोटे भाई से शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि जब वह दोपहर में घर पर अकेली थी तब 30 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की और ऐसा करने में विफल रहने पर उसका गला घोंट दिया।

अधिकारी ने कहा कि लड़की की चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पांच बच्चों का पिता है और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड