जरुरी जानकारी | मध्यप्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

भोपाल, 12 मार्च मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यहां विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने राजकोषीय घाटे का अनुमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत लगाया।

उन्होंने कहा कि बजट ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के लिए है।

वित्त मंत्री ने कहा कि अन्य चीजों के अलावा, 'ओंकारेश्वर लोक' को उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

उन्होंने अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए योजनाओं के लिए 47,296 करोड़ रुपये और अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए 32,633 करोड़ रुपये आवंटित किए। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले कहा था कि इस योजना के तहत भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। इसी तरह, 'राम पथ गमन' और चित्रकूट शहर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त