देश की खबरें | मध्यप्रदेश: ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

शिवपुरी (मध्यप्रदेश), 20 नवंबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-मुंबई राजमार्ग पर कंकर गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुई।

सतनवाड़ा थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने कहा कि एक स्कूल में कार्यक्रम से पहले अपने शारीरिक प्रशिक्षण के तहत तीन लड़कियां राजमार्ग के किनारे एक सर्विस रोड पर ‘जॉगिंग’ कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि एक ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे 10वीं कक्षा की छात्रा अंजलि पाल की मौत हो गई और 15 वर्षीय दो अन्य लड़कियां घायल हो गईं। अधिकारी ने कहा कि चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि घायल लड़कियां में अस्पताल भर्ती हैं।

अंजलि के चाचा हेमंत पाल के अनुसार, वह पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण लेती थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को व्यायाम के लिए सर्विस रोड पर निर्भर रहना पड़ता है क्योंकि इलाके में कोई खेल मैदान नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO