देश की खबरें | मध्यप्रदेश: दो जिलों में तीन नाबालिग लड़कियों समेत चार डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन और शाजापुर जिले में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में डूबने से तीन लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 19 वर्षीय युवक लापता हो गया।

खरगोन/शाजापुर (मध्यप्रदेश), दो अक्टूबर मध्य प्रदेश के खरगोन और शाजापुर जिले में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में डूबने से तीन लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 19 वर्षीय युवक लापता हो गया।

खरगोन जिले की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अर्चना रावत ने बताया, “बलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरल नदी में दो बहनों समेत तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गईं, जबकि एक अन्य लड़की को बचा लिया गया।”

एसडीओपी ने बताया कि लड़कियां लोगों के एक समूह के साथ धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए नदी के पास गई थीं और इस दौरान एक लड़की फिसलकर पानी में गिर गई, जिसके बाद तीन लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की।

रावत ने बताया कि मृतक बहनों की पहचान अंशिका (10) और मीनाक्षी (12) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य लड़की की पहचान करिश्मा (14) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि शाजापुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति डूब गया, जबकि उसका 19 वर्षीय भतीजा लापता हो गया।

उन्होंने बताया कि वे सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर पार्वती और अजनाला नदियों के संगम पर स्नान कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान कृपाल सिंह मेवाड़ा के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ कर्मियों ने निर्मल मेवाड़ा की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू