देश की खबरें | मध्यप्रदेश: पारिवारिक विवाद में शख्स ने साले के घर में लगाई आग, भतीजी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने साले के घर में आग लगा दी जिससे उसकी सात वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायसेन, 27 फरवरी मध्यप्रदेश के रायसेन में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने साले के घर में आग लगा दी जिससे उसकी सात वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बरेली पुलिस थाने के अंतर्गत जामगढ़ गांव में रविवार रात यह घटना हुई, जिसके सिलसिले में पुलिस ने आरोपी रामू आदिवासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आदिवासी और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक कलह चल रही थी और वह आदिवासी से अलग रह रही थीं।

आरोपी को अपने साले राजेश पर शक था कि वह उसकी पत्नी को उसके पास वापस नहीं आने दे रहा है।

बरेली पुलिस थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि मजदूर राजेश अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ एक खेत में बनी झोपड़ी में रहता था।

उन्होंने बताया कि जब परिवार झोपड़ी के अंदर था तो आदिवासी ने कथित तौर पर झोपड़ी में आग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि दंपति अपने तीन बच्चों के साथ जलती हुई झोपड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन उनकी सात वर्षीय बेटी की आग में जलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड