देश की खबरें | मप्र के कांग्रेस विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाये; भाजपा का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भारत की आजादी के आंदोलन में उसकी भूमिका को लेकर मंगलवार को निशाना साधा। इसके बाद राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी।

अशोकनगर (मप्र), आठ जुलाई मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भारत की आजादी के आंदोलन में उसकी भूमिका को लेकर मंगलवार को निशाना साधा। इसके बाद राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी के अन्य नेताओं ने मंगलवार को अशोकनगर में 'न्याय सत्याग्रह' किया। यह प्रदर्शन एक व्यक्ति को फर्जी दावा करने के वास्ते मजबूर करने के आरोप में पटवारी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में किया गया।

मूदरा बड़वाह गांव के लोधी समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे मल खिलाने की खबर के संबंध में पिछले महीने अशोकनगर जिले के मुंगावली पुलिस ने पटवारी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

इस प्रदर्शन के दौरान ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा, ‘‘साथियों जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए।’’

कांग्रेस विधायक के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसे व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या विपक्षी नेता के उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव के लिए है क्योंकि वे कांग्रेस के 'न्याय सत्याग्रह' में शामिल नहीं हुए।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने अशोकनगर में कांग्रेस के प्रदर्शन को 'असफल' करार दिया और आरोप लगाया कि इसमें विपक्षी दल ने 'फूहड़तापूर्ण' प्रदर्शन की कोशिश की।

उन्होंने कहा, "यह प्रदर्शन कांग्रेस की गुटबाजी का प्रबल उदाहरण प्रस्तुत करता है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक का यह बयान ‘थर्ड जेंडर’ और महिलाओं का भी अपमान है। सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभ्य समाज में इस तरह के बयान की घोर निंदा करती है।

कांग्रेस के इस 'न्याय सत्याग्रह' में प्रदेशभर के नेता गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। हालांकि इस कार्यक्रम में कमलनाथ और यादव नजर नहीं आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\