देश की खबरें | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के कड़े मुकाबले को लेकर इंदौर के नागरिकों को आगाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले छह साल से देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पायदान पर काबिज इंदौर के निवासियों को ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’’ में शहरों के बीच कड़ी टक्कर होने को लेकर आगाह किया है।

इंदौर, एक जून मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले छह साल से देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पायदान पर काबिज इंदौर के निवासियों को ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’’ में शहरों के बीच कड़ी टक्कर होने को लेकर आगाह किया है।

शिवराज ने ‘‘इंदौर गौरव दिवस’’ के भव्य समारोह में बुधवार रात कहा, ‘‘मैं आपको एक बात के लिए आगाह कर रहा हूं। मेरे पास पक्की सूचना है कि स्वच्छता की दौड़ में इस बार देश के अन्य शहर इंदौर से आगे निकलने के लिए पहले से ज्यादा गंभीर प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंदौर वासियों सावधान! स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्रांड है। इसलिए आप इंदौर को स्वच्छता के मामले में पहले पायदान पर बनाए रखें।’’

समारोह में मुख्यमंत्री ने इंदौर को "सोलर सिटी" बनाने के लिए संकल्प पत्र का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हरित ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है।

शिवराज ने कहा कि शुरुआत में शहर के किसी भी एक इलाके को सौर ऊर्जा के आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित कर नजीर पेश की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नशे के अवैध कारोबार को सख्ती से कुचलने के लिए पुलिस और प्रशासन ‘‘गंभीर प्रयास’’ करें, ताकि युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोका जा सके।

शिवराज ने घोषणा की कि इंदौर के नेहरू स्टेडियम का जीर्णोद्धार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\