देश की खबरें | मप्र : जबलपुर में कुएं से कारतूस और हथगोले के खोल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को कुएं की सफाई के दौरान बड़ी संख्या में कारतूस के खोल और हथगोले का एक खोल बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जबलपुर, चार अप्रैल मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को कुएं की सफाई के दौरान बड़ी संख्या में कारतूस के खोल और हथगोले का एक खोल बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कुआं रांझी थाना क्षेत्र के आमा नाला इलाके में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि कुएं के अंदर सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कारतूसों के खोल मिले। इसके अलावा हथगोले का एक खोल भी बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सेना के स्थानीय अधिकारियों को बरामदगी के बारे में सूचित कर दिया गया है।

रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया, ‘‘नगर निगम के कर्मचारी कुएं की सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें हथगोले के खोल के साथ बड़ी संख्या में खाली कारतूस मिले।’’

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खोलों को कब्जे में ले लिया।

द्विवेदी ने बताया, ‘‘चूंकि ये वस्तुएं सेना की हैं, इसलिए इन्हें सेना के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इस संबंध में सेना के अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now