जरुरी जानकारी | माधवी पुरी बुच ने सेबी चेयरपर्सन का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माधवी पुरी बुच ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन का पदभार संभाल लिया। उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

मुंबई, दो मार्च माधवी पुरी बुच ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन का पदभार संभाल लिया। उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

सेबी की चेयरपर्सन बनने वाली बुच पहली महिला हैं। साथ ही वह पिछले कुछ वर्षों में इस पद पर आने वाली पहली गैर-नौकरशाह है।

सरकार ने इस सप्ताह उन्हें सबी प्रमुख पद पर तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया।

बुच ने त्यागी को उनके नेतृत्व और मजबूत नींव के निर्माण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘आपने हमें जो मजबूत नींव दी है, उस पर हम मजबूत निर्माण करेंगे।’’

उन्होंने सेबी चेयरपर्सन के रूप में कार्यभार संभालने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

बुच सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने बाजार विनियमन विभाग, बाजार मध्यस्थ विनियमन और पर्यवेक्षण विभाग, एकीकृत निगरानी विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला था।

इससे पहले वह चीन के शंघाई में स्थित नव विकास बैंक की सलाहकार थीं। उन्होंने निजी इक्विटी कंपनी ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के सिंगापुर कार्यालय के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार ने उन्होंने आईसीआईसीआई समूह की ब्रोकरेज शाखा आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यकारी और आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से गणित में स्नातक, बुच ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद से प्रबंधन की डिग्री ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट