खेल की खबरें | माधव कौशिक के नाबाद 128 रन की पारी से पंजाब के खिलाफ उत्तर प्रदेश की स्थिति मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक की नाबाद 128 रन की पारी के अलावा अनुभवी नितीश राणा (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच रविवार को यहां दूसरे दिन अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 293 बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

मुल्लांपुर, 27 अक्टूबर सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक की नाबाद 128 रन की पारी के अलावा अनुभवी नितीश राणा (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच रविवार को यहां दूसरे दिन अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 293 बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

पंजाब के 210 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के आठ रन से आगे से खेलना शुरू किया और दिन के आखिर में उसके पास 83 रन की बढ़त है। उसके सात विकेट बचे हुए हैं।

कौशिक ने पहले विकेट के लिए कप्तान आर्यन जुयाल (16) के साथ 34, प्रियम गर्ग (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर एक छोर से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

कौशिक को दूसरे छोर से राणा का अच्छा साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ पंजाब के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा। इस दौरान कौशिक ने प्रथम श्रेणी करियर को दूसरा शतक पूरा किया तो वहीं राणा ने इस प्रारूप का 13वां अर्धशतक जमाया। मयंक मार्कंडेय ने राणा को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा।

जब यह साझेदारी टूटी उस समय उत्तर प्रदेश की टीम पंजाब से पांच रन पीछे थी।

कौशिक और भारत के सीमित ओवरों के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर के उत्तर प्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

रिंकू 85 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे है तो वहीं कौशिक ने अब तक की 231 गेंद की पारी में 17 चौके जड़े है।

पंजाब के लिए गुरनूर बरार ने दो विकेट लिये।

पटना में बिहार और कर्नाटक के बीच बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हुआ।

कोलकाता में इशान पोरेल के तीन विकेट से बंगाल ने केरल के 54 रन पर चार विकेट चटका लिये।

हरियाणा ने इंदौर में मध्यप्रदेश को पहली पारी में 308 रन पर आउट करने के बाद तीन विकेट पर 185 रन बनाये। हरियाणा के लिए लक्ष्य दलाल 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है जबकि हिमांशु राणा ने 90 रन का योगदान दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\