जरुरी जानकारी | मैक्रोटेक डेवलपर्स चालू वित्त वर्ष में 17 आवासीय परियोजनाएं करेगी पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मैक्रोटेक डेवलपर्स चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 17 आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी, जिनकी राजस्व क्षमता 12,000 करोड़ रुपये होगी।

नयी दिल्ली, सात मई मैक्रोटेक डेवलपर्स चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 17 आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी, जिनकी राजस्व क्षमता 12,000 करोड़ रुपये होगी।

इससे कंपनी की बिक्री बुकिंग को बढ़ावा मिलेगा, जो 2023-24 में मजबूत मांग के दम पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

निवेशकों के अनुसार, लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स 2024-25 में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे तथा बेंगलुरु में 10 नई परियोजनाएं और मौजूदा आवासीय परियोजनाओं में सात नए चरण शुरू करेगा।

पेश किए जाने वाले कुल क्षेत्रफल का अनुमान 1.01 करोड़ वर्ग फुट है, जिसका अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) 12,100 करोड़ रुपये है।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में पेश होने वाली परियोजनाओं के लिए मार्गदर्शन बढ़ सकता है, क्योंकि वह अधिक भूमि अधिग्रहण कर सकती है और इसी वित्त वर्ष में पेश करने में सक्षम हो सकती है।

भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक मैक्रोटेक डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष में 17,500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति बेचने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। इसने अपनी बिक्री बुकिंग (जिसे प्री-सेल्स भी कहा जाता है) में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 14,520 करोड़ रुपये हो गई जो 2022-23 में 12,060 करोड़ रुपये थी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक लोढ़ा ने ‘पीटीआई-’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि कंपनी ने 2024-25 में 10,000 से अधिक अपार्टमेंट वितरित करने का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा करीब 8,200 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड