देश की खबरें | मान ने सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में मारे गए किसान के परिजन को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को किसान शुभकरण सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जिनकी फरवरी में किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान मौत हो गई थी।

चंडीगढ़, नौ जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को किसान शुभकरण सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जिनकी फरवरी में किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान मौत हो गई थी।

मान ने शुभकरण की बहन को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दिया।

बठिंडा के मूल निवासी शुभकरण की 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी बिंदु पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में मौत हो गई थी। इस घटना में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, चेक और नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

मान ने कहा कि युवा किसान शुभकरण सिंह ‘‘शहीद’’ हुए हैं और इस ‘‘बर्बर और दुखद घटना ने हर पंजाबी के मन को चोट पहुंचाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान की शहादत परिवार के लिए बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं की जा सकती।’’

हालांकि, मान ने कहा कि परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देना, संकट में फंसे परिवार को उबारने के लिए राज्य सरकार की एक विनम्र पहल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\