देश की खबरें | लखनऊ को मिलेगा आधुनिक एकीकृत सिटी बस टर्मिनल, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक एकीकृत सिटी बस टर्मिनल मिलेगा। राज्य मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

लखनऊ, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक एकीकृत सिटी बस टर्मिनल मिलेगा। राज्य मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लखनऊ के पी-4 पार्किंग वृन्दावन योजना में 380 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली एकीकृत सिटी बस टर्मिनल और कॉमर्शियल जोन के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों के अनुसार, लगभग सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाने वाली इस परियोजना के पूरा हो जाने से शहरी गतिशीलता बेहतर होगी, यातायात जाम कम होगा और नागरिकों को आधुनिक और सुविधायुक्त परिवहन सेवायें मिलेंगी।

इस परियोजना के लिये भूमि को एक निजी विकासकर्ता को 60 वर्षों के लिए पट्टे पर दिया जायेगा। नगर परिवहन निदेशालय ने यह जमीन उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से 150 करोड़ में खरीदी है।

उन्होंने बताया कि यह नया बस टर्मिनल 141 इलेक्ट्रिक और 52 सीएनजी बसों के संचालन को बेहतर बनायेगा। साथ ही भविष्य में 150 अतिरिक्त ई-बसों की योजना भी है जिससे पर्यावरण के अनुकूल एवं कुशल सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना में 275 कारों की पार्किंग, उपयोगिता भवन, यात्री प्रतीक्षालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, पूछताछ और बुकिंग काउंटर, आरक्षण, पार्सल रूम सहित क्लोक रूम, भोजनालय, शौचालय, जल एटीएम, चिकित्सा सहायता कक्ष, क्रेच, बैंक/एटीएम/पुलिस बूथ और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष जैसी व्यावसायिक सुविधाएं शामिल होंगी जो यात्रियों को निर्बाध और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई हैं।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि यह परियोजना न केवल एकीकृत बस टर्मिनल की जरूरत को पूरा करेगी, बल्कि शहरी गतिशीलता और आर्थिक विकास के लिए एक स्थायी मॉडल भी तैयार करेगी।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना लखनऊ के निवासियों के लिये कई तरह से फायदेमंद होगी। एकीकृत बस संचालन शहर की सड़कों पर भीड़ को कम करेगा। इससे दैनिक यात्रा अधिक सहज और विश्वसनीय हो जाएगी। आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ सुविधाएं सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगी जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।

साथ ही यह पहल रोजगार पैदा करेगी और स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करेगी जिससे व्यावसायिक क्षेत्रों का विकास होगा और लखनऊ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी