IPL 2023 Match 10, LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सस्ते पर रोका, 122 रनों का है लक्ष्य

पावरप्ले के बाद स्कोर एक विकेट पर 43 रन था लेकिन दस ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 63 रन हो गया. राहुल त्रिपाठी ने 34 रन बनाये जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाये. वह 18वें ओवर में यश ठाकुर का शिकार हुए. अब्दुल समाद ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर सनराइजर्स को 120 के पार पहुंचाया.

लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

लखनऊ: बायें हाथ के स्पिनर कृणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने शीर्षक्रम के तीन विकेट लिये जिसकी मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आईपीएल (IPL) के मैच में आठ विकेट पर 121 रन पर रोक दिया. कृणाल ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये.

उन्होंने मयंक अग्रवाल (आठ), अनमोलप्रीत सिंह (31) और कप्तान एडेन मार्कराम (0) को आउट किया. आखिरी दो विकेट उन्होंने आठवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिये जिससे सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया. इस सत्र का अपना पहला मैच और सनराइजर्स के कप्तान के तौर पर भी पहला मैच खेल रहे मार्कराम पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे. IPL 2023 Match 10, LSG vs SRH Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 121 रनों पर रोका, एलएसजी को मिला 122 रन का लक्ष्य

रवि बिश्नोई ने इसके बाद हैरी ब्रूक को आउट किया जिन्हें निकोलस पूरन ने स्टम्प आउट किया. इन शुरूआती झटकों से सनराइजर्स की टीम उबर नहीं सकी. अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने बाद में 23 रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने इंपैक्ट खिलाड़ी आयुष बडोनी को 19वें ओवर में आउट किया.

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने तीसरे ओवर में कृणाल को गेंद सौंपी जिसका फायदा भी हुआ. अग्रवाल ने तीसरे ओवर में मार्कस स्टोइनिस को कैच थमाया. इसके पांच ओवर बाद उन्होंने अनमोलप्रीत को पगबाधा आउट किया. वहीं मार्कराम अगली गेंद पर पवेलियन लौटे.

पावरप्ले के बाद स्कोर एक विकेट पर 43 रन था लेकिन दस ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 63 रन हो गया. राहुल त्रिपाठी ने 34 रन बनाये जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाये. वह 18वें ओवर में यश ठाकुर का शिकार हुए. अब्दुल समाद ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर सनराइजर्स को 120 के पार पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी