देश की खबरें | उपराज्यपाल सक्सेना ने रामनवमी, हनुमान जयंती पर शांतिपूर्ण आयोजनों के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बुधवार को इस साल रामनवमी और हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बुधवार को इस साल रामनवमी और हनुमान जयंती समारोह के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

राजनिवास के एक बयान के अनुसार, उपराज्यपाल त्योहारों के दौरान जमीनी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे थे और इस दौरान शहर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली में 30 मार्च को मनाई जा रही रामनवमी पर शोभायात्राओं की संख्या 2023 में 52 हो गई जो 2022 में 22 थी और हिस्सा लेने वालों की संख्या 6,100 से बढ़कर इस साल 27,500 हो गई।’’

इसमें कहा गया, ‘‘शहर में छह अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्राओं की संख्या 2023 में 51 हो गई जो 2022 में 17 थी और इन शोभायात्रा में हिस्सा लेने वालों की संख्या 5,500 से बढ़कर इस साल 35,500 हो गई।’’

गौरतलब है कि पिछले साल हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पथराव और झड़प की घटनाएं हुईं थीं।

राजनिवास से जारी बयान में कहा गया है ‘‘त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्सेना ने दिल्ली पुलिस की सराहना की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा