देश की खबरें | उपराज्यपाल बैजल ने अधिकारियों से ‘डेल्टा प्लस’ सहित कोविड के अन्य स्वरुपों से सचेत रहने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे देश के विभिन्न राज्यों में सामने आ रहे कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ सहित अन्य सभी नये स्वरुपों के प्रति सचेत रहें।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे देश के विभिन्न राज्यों में सामने आ रहे कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ सहित अन्य सभी नये स्वरुपों के प्रति सचेत रहें।

सूत्रों ने बताया कि बैजल ने बाजारों में लग रही भीड़ को लेकर भी चिंता जतायी है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है ताकि इन्हें सुपर-स्प्रेडर में बदलने से रोका जा सके।

बैजल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किए। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

इस मामले से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बैठक में वायरस के नए स्वरुप और टीकाकरण आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक में कोरोना वायरस के नये स्वरुपों जैसे ‘डेल्टा प्लस और लैम्बडा’ स्वरूपों और इनकी वजह से उत्पन्न चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण, जीनोम श्रृंखला का पता लगाना, जांच करना, संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाना और निगरानी को सबसे प्रभावी कदम माना गया।’’

बैठक में संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान’ (चरणबद्ध कार्ययोजना) को भी मंजूरी दी गई।

इस चरणबद्ध योजना में दिल्ली में कोविड हालात की गंभीरता को देखते हुए जारी अलर्ट के हिसाब से आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदी भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू