देश की खबरें | उपराज्यपाल ने दिल्ली में निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देने वाले दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी लेकिन सप्ताहांत पर लगा कर्फ्यू हटाने और बाजारों में दुकानें सम-विषम के आधार पर खोलने जैसे कदमों पर यथास्थिति बनाए रखने की सलाह दी। उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देने वाले दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी लेकिन सप्ताहांत पर लगा कर्फ्यू हटाने और बाजारों में दुकानें सम-विषम के आधार पर खोलने जैसे कदमों पर यथास्थिति बनाए रखने की सलाह दी। उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में कोविड हालात में और सुधार होने की सूरत में सप्ताहांत पर लगने वाला कर्फ्यू हटाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

उपराज्यपाल कार्यालय के एक सूत्र ने बताया, ‘‘निजी कार्यालयों को पचास प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देने संबंधी प्रस्ताव पर सहमति हो गई है। सप्ताहांत कर्फ्यू और बाजारों को खोलने के संबंध में, यह सुझाव दिया गया है कि यथास्थिति बनाए रखी जाए क्योंकि संक्रमण दर अब भी 21 प्रतिशत से ऊपर है और संक्रमण के मामले 12,000 से अधिक हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक बार स्थिति में सुधार होने पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदस्य विशेषज्ञों के साथ समीक्षा करेगा।

इससे पहले दिन में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत पर लगा कर्फ्यू और सम-विषम के आधार पर बाजार में दुकानें खोलने की व्यवस्था को समाप्त करने और शहर में निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद उसे उपराज्यपाल बैजल के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि शहर में कोविड के कम होते मामलों और जीविका तथा व्यवसायों पर उसके प्रभावी में कमी आने के मद्देनजर पाबंदियों में छूट देने का फैसला लिया गया है।

शहर के कई हिस्सों में कारोबारियों ने सम-विषम व्यवस्था के आधार पर वैकल्पिक दिनों में गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है।

कोविड के कारण लागू सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी