देश की खबरें | लेफ्टिनेंट कर्नल वी वी बी रेड्डी का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट कर्नल वी वी बी रेड्डी का शनिवार को तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले में उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अरुणाचल प्रदेश में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी उस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो पायलट में शामिल थे।

हैदराबाद, 18 मार्च लेफ्टिनेंट कर्नल वी वी बी रेड्डी का शनिवार को तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले में उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अरुणाचल प्रदेश में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी उस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो पायलट में शामिल थे।

एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, सेना प्रमुख मनोज पांडे ने लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी को यहां मलकजगिरि स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने भी लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राजभवन की एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपाल के हवाले से कहा गया है कि बहादुर अधिकारी की सेवाओं और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद से यदाद्री-भोंगिर जिले में उनके पैतृक गांव बोम्माला रामाराम ले जाया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी के पार्थिव शरीर को शुक्रवार रात यहां बेगमपेट वायुसेना स्टेशन लाया गया था और पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को यहां मलकजगिरि स्थित उनके आवास ले जाया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रेड्डी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से पासआउट हुए थे और उन्होंने सेना में लगभग 20 वर्षों तक सेवा की। रेड्डी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

हेलीकॉप्टर के अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में मंडला के पास बृहस्पतिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रेड्डी और उनके सह-पायलट मेजर जयंत ए. की मृत्यु हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड