देश की खबरें | लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम हैदराबाद लाया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में सेना के चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल वी.वी.बी. रेड्डी का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम बेगमपेट वायुसेना स्टेशन पहुंचेगा। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 17 मार्च अरुणाचल प्रदेश में सेना के चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल वी.वी.बी. रेड्डी का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम बेगमपेट वायुसेना स्टेशन पहुंचेगा। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना में लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी सहित दो पायलटों की मृत्यु हुई है।

लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी का अंतिम संस्कार 18 मार्च, शनिवार को किया जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के छात्र रहे लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी पिछले करीब 20 साल से सेना में सेवारत थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी सेना में दंत चिकित्सक हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी का परिवार मल्काजगिरि इलाके में रहता है। वह मूल रूप से तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले के बोम्मला रामाराम गांव के रहने वाले थे।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मांडला के समीप बृहस्पतिवार को सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल वी.वी.बी. रेड्डी और सह-पायलट मेजर जयनाथ ए. की मृत्यु हो गई।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि हेलीकॉप्टर असम के सोनितपुर जिले से अरुणाचल प्रदेश के तवांग जा रहा था। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को उड़ान के दौरान ‘‘प्रतिकूल मौसम’’ का सामना करना पड़ा और वह दुर्घटना के वक्त मिस्सामारी लौट रहा था।

रावत ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर का सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया। भारतीय सेना, एसएसबी और आईटीबीपी के पांच खोजी दलों को तत्काल हेलीकॉप्टर की तलाश में लगाया गया। मांडला के पूर्वी गांव बांगलजाप के समीप हेलीकॉप्टर का मलबा मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड