जरुरी जानकारी | एलपीजी 10 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी की दरों में प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कटौती की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम नरम पड़ने के बाद कंपनियों ने यह कदम उठाया है। इससे पहले पिछले महीने रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 125 रुपये की वृद्धि हुई थी।

नयी दिल्ली, 31 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी की दरों में प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कटौती की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम नरम पड़ने के बाद कंपनियों ने यह कदम उठाया है। इससे पहले पिछले महीने रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 125 रुपये की वृद्धि हुई थी।

इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ सब्सिडी और बाजार मूल्य वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की लागत एक अप्रैल 809 रुपये पड़ेगी। फिलहाल यह 819 रुपये है।’’

परंपरा के अनुसार कीमत में कटौती की घोषणा उसी दिन होती है, जिस दिन से यह प्रभावी होती है। इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले की गयी है।

आईओसी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2020 से चढ़ रहे हैं। भारत काफी हद तक कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है और कीमतें बाजर से जुड़ी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं।’’

हालांकि यूरोप और एशिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा टीके के अन्य प्रभाव को लेकर चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम मार्च 2021 के दूसरे पखवाड़े में नरम हुए हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘अत: इसके आधार पर तेल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली बाजार में डीजल और पेट्रोल के बिक्री मूल्य में क्रमश: 60 पैसा प्रति लीटर और 61 पैसा प्रति लीटर की कमी की है। दूसरे बाजारों में भी इस दौरान कीमतों में कमी की गयी है।’’

आईओसी के अनुसार, ‘‘एलपीजी ग्राहकों को राहत देने के लिये घरेलू एलीजी सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 10 रुपये कम की गयी है। इस कटौती के बाद एक अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये मिलेगा जो फिलहाल 819 रुपये है।’’

तेल विपणन कंपनियों के कीमत संबंधित आंकड़े के अनुसार फरवरी से 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडलर की कीमत 125 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू