देश की खबरें | नगालैंड में सबसे कम अपराध : नेफ्यू रियो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में दर्ज अपराधों की संख्या सबसे कम है, खासकर महिलाओं के खिलाफ।
कोहिमा, नौ अगस्त नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में दर्ज अपराधों की संख्या सबसे कम है, खासकर महिलाओं के खिलाफ।
उन्होंने कहा कि नगालैंड के लोगों को उनकी सत्यनिष्ठा, ईमानदार स्वभाव, सच्चाई और कड़ी मेहनत के लिए जाना जाता है। राज्य का प्रथागत कानून प्रभावी है क्योंकि यहां एक मजबूत पारंपरिक सामुदायिक प्रणाली मौजूद है। गांव, आदिवासी और कुल जैसे विभिन्न स्तर पर लोग अपराधों पर अंकुश लगा सकते हैं और खुद ही समस्याओं पर संज्ञान लेकर उन्हें हल करते हैं।
यहां नॉर्थ कोहिमा पुलिस थाने में एक कार्यक्रम में कोहिमा जिले के सात पुलिस थानों में 16 सीसीटीवी कैमरों के उद्धघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नगालैंड के लोगों को सत्यनिष्ठा व ईमानदार स्वभाव और प्रथागत कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने की वजह से ही राज्य के पुलिस थानों में बहुत कम मामले दर्ज होते हैं।
नॉर्थ कोहिमा पुलिस थाना राज्य का सबसे पुराना पुलिस थाना है।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी लगाना नगालैंड पुलिस के आधुनिकीकरण में एक मील का पत्थर है क्योंकि यह कार्य पुलिस बल में लोगों के विश्वास को बहाल करेगा। आम लोगों को पुलिस थाने में जाने से डर लगता है और पुलिस थानों में अत्याचार, यातना, हिंसा और झूठे आरोपों के बहुत से आरोप लगाए जाते हैं।
मुख्यमंत्री रियो ने बताया कि सीसीटीवी लगाए जाने से पुलिस थानों में होने वाली गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)