देश की खबरें | 'पश्चिम भारत में निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत हो सकता है, गुजरात महाराष्ट्र में भारी वर्षा संभव'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व तट और मध्य भारत में भीषण वर्षा कराने के बाद चक्रवात गुलाब मंगलवार को कमजोर पड़ गया, लेकिन पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद उसके फिर मजबूत होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर पूर्व तट और मध्य भारत में भीषण वर्षा कराने के बाद चक्रवात गुलाब मंगलवार को कमजोर पड़ गया, लेकिन पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद उसके फिर मजबूत होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी संभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्र से यह दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा एवं मंगलवार को बहुत ही कमजोर हो गया । अगले 24 घंटे में क्रमिक रूप से उसके और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने एवं कमजोर होने की संभावना है।

संभाग ने कहा, ‘‘यह प्रणाली 30 सितंबर को उत्तरपूर्व अरब सागर एवं निकटवर्ती गुजरात के समीप उभरने की संभावना है और ऐसा अनुमान है कि उत्तरपूर्व अरब सागर पर 24 घंटे के दौरान यह मजबूत हो सकता है। ’’

उसने कहा कि इस प्रणाली के बाकी हिस्से के उत्तरी अरब सागर में उभरने तथा मजबूत होने की उसकी संभावना पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

चक्रवात गुलाब 26 सितंबर को ओड़िशा एवं आंध्रप्रदेश तट से टकराया था। उसके बाद वह कमजोर होने लगा लेकिन उसके प्रभाव से तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में काफी वर्षा हुई।

आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। उसका यह भी कहना है कि पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान, ओड़िशा, झारखंड में भी अगले दो दिनों के दौरान वर्षा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\