देश की खबरें | लोस चुनाव रुझान: मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर, विपक्ष भी मजबूती से उभरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 296 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 227 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही यह संकेत भी मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभाल सकते हैं और उनका सामना एक मजबूत विपक्ष से हो सकता है।

नयी दिल्ली, चार जून लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 296 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 227 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही यह संकेत भी मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभाल सकते हैं और उनका सामना एक मजबूत विपक्ष से हो सकता है।

अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 542 सीटों में से 236 पर आगे है जबकि कांग्रेस ने 97 पर बढ़त बना रखी है। इन रुझानों के अनुसार भाजपा को काफी नुकसान होता दिख रहा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने दम पर 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस इस चुनाव में 52 सीटों पर सिमट गई थी। उसे इस चुनाव में खासी बढ़त मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

अगर नतीजे कमोबेश रुझानों के अनुरूप रहते हैं तो लोकसभा में राजग पहले के मुकाबले कमजोर स्थिति में रहेगा जबकि विपक्ष अब मजबूत भूमिका में दिख सकता है।

सुबह 11.45 बजे तक उपलब्ध रुझानों में, राजग 300 के आंकड़े के करीब था और वह आराम से 272 के जादुई आंकड़े से अधिक हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर उसने फिलहाल महत्वपूर्ण बढ़त बना रखी है।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को मजबूत टककर दी है। भाजपा जहां 36 सीटों पर आगे है जो कि पिछली बार के 62 सीटों से बहुत कम है वहीं समाजवादी पार्टी 33 सीटों के करीब है। साल 2019 के पांच सीटों के मुकाबले वह बहुत आगे है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार आठ सीटें जीत सकती है।

उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जो लोकसभा में 80 सांसदों को भेजता है और भाजपा के लिए पिछले दो लोकसभा चुनावों में यह राज्य खेल बदलने वाला साबित हुआ है। सत्तारूढ़ राजग ने इस चुनाव में ‘400 पार’ का नारा दिया था लेकिन जो रुझान अब तक सामने आए हैं, उसके मुताबिक तो यह फिलहाल दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।

बहरहाल, रुझानों से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। शुरुआती दौर में मोदी वाराणसी में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी अजय राय से पीछे चल रहे थे, लेकिन जल्द ही उन्होंने बढ़त बना ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स