देश की खबरें | भगवान महावीर के उपदेश आज भी प्रासंगिक: राज्यपाल कलराज मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भगवान महावीर आध्यात्मिक क्रांति के विराट व्यक्तित्व थे। उनके उपदेशों में सहज रूप में जीवन जीने के गहरे अर्थ समाहित हैं जो आज भी उतने ही प्रासंगिक है।

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भगवान महावीर आध्यात्मिक क्रांति के विराट व्यक्तित्व थे। उनके उपदेशों में सहज रूप में जीवन जीने के गहरे अर्थ समाहित हैं जो आज भी उतने ही प्रासंगिक है।

मिश्र रविवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां में भगवान महावीर निर्वाणोत्सव समिति द्वारा आयोजित 'अहिंसा रथ प्रवर्तन' कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने राज-वैभव को छोड़कर आत्म कल्याण का मार्ग चुना। उन्होंने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य जैसे मूलभूत पंचशील सिद्धांत पहले स्वयं अपने जीवन में उतारे।

उन्होंने अपने आदर्श जीवन से दूसरों को संदेश दिया कि जो दूसरों से आपकी अपेक्षा है, पहले वह अपने स्वयं पर चरितार्थ करें।

मिश्र ने कहा कि भगवान महावीर ने सभी जीवों से मैत्री रखने के साथ हृदय में क्षमा के भाव संजोए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में क्षमापना की यह विरल दृष्टि भगवान महावीर की ही देन है।

उन्होंने कहा कि महावीर का जीव हिंसा नहीं करने का मार्ग पारिस्थितिकी संतुलन का वैज्ञानिक आधार है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर भगवान महावीर के दर्शन, सिद्धांतों और उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'भगवान महावीर निर्वाणोत्सव अहिंसा रथ' यात्रा का शुभारम्भ किया।

उन्होंने इसकी प्रेरणा देने के लिए आचार्य सुनील सागर की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 'अहिंसा रथ' अहिंसा, सदाचार और शाकाहार की शिक्षाओं को जन- जन तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर आचार्य सुनील सागर ने कहा कि श्रमण परंपरा और वैदिक परंपरा इस देश की महान परम्पराएं हैं जो प्राचीन काल से ही साथ चलती आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान में जिन मूल कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है, वही जैन धर्म की भी महत्वपूर्ण शिक्षाएं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी से स्व, संस्कृति और सुसंस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट