देश की खबरें | दिल्ली में दिन के दौरान 'लू' चलने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन के समय लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन के समय लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने एक बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘ पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है।’’

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 52 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (252) दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी