देश की खबरें | कोविड-19 से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की जरूरत : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में कोविड-19 की स्थिति को अत्यंत गंभीर करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की जरूरत है।

नागपुर, 15 अप्रैल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में कोविड-19 की स्थिति को अत्यंत गंभीर करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की जरूरत है।

गडकरी ने यहां राष्ट्रीय कैंसर केंद्र में 100 बिस्तर के निजी कोविड-19 देखभाल केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे।

गडकरी ने महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की आवश्यकता पर जोरे देते हुए कहा, ‘‘स्थिति अत्यंत गंभीर है और कोई नहीं जानता कि यह कब तक रहेगी। लोगों को सर्वश्रेष्ठ के लिए सोचना चाहिए, लेकिन सबसे खराब के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

नागपुर से सांसद गडकरी ने भिलाई से यहां के अस्पतालों के लिए 40 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एम्स नागपुर में 300 बिस्तर और जोड़े जा रहे हैं तथा अस्पताल के लिए विशाखापत्तनम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।

गडकरी ने विशाखापत्तनम के मेडिकल ‘डिवाइसेज पार्क’ से एक हजार वेंटिलेटर जुटाए जाने के बारे में भी जानकारी दी जो नागपुर के अस्पतालों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

‘रेमडेसिविर’ की कमी के बारे में गडकरी ने कहा कि देश में केवल चार दवा कंपनियों के पास ही कोविड-19 रोधी इस दवा का निर्माण करने का लाइसेंस है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बुधवार को इस दवा के निर्माण के लिए आठ और कंपनियों को अनुमति दे दी जिससे ‘रेमडेसिविर’ की कमी का समाधान हो जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि नागपुर में बड़ी संख्या में महामारी के मामले सामने आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन के भंडार की कमी हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति को देखते हुए, नितिन जी के दिशा-निर्देश में हमने लोगों के इलाज के लिए राष्ट्रीय कैंसर केंद्र में कोविड-19 देखभाल केंद्र की स्थापना की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\