देश की खबरें | लोनाटो विश्व कप में भाग लेंगे भारत के शॉटगन निशानेबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन अंगद वीर सिंह बाजवा, लक्ष्य श्योराण और मैराज अहमद खान जैसे अनुभवी निशानेबाजों की अगुआई में भारतीय दल रविवार से इटली के लोनाटो में होने वाले आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में हिस्सा लेगा।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई ओलंपियन अंगद वीर सिंह बाजवा, लक्ष्य श्योराण और मैराज अहमद खान जैसे अनुभवी निशानेबाजों की अगुआई में भारतीय दल रविवार से इटली के लोनाटो में होने वाले आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में हिस्सा लेगा।

शनिवार को अभ्यास के दिन के बाद स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला वर्गों में क्वालीफाइंग दौर में सबसे पहले निशाना लगाएंगे। इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को होगा।

बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका और मैराज पुरुष स्कीट स्पर्धा में भाग लेंगे जबकि महिला वर्ग में ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों के साथ गनीमत सेखों चुनौती पेश करेंगी।

एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता लक्ष्य, जसविंदर सिंह और जोरावर संधू पुरुष ट्रैप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में नीरू ढांडा, प्रीति रजक और प्रगति दुबे निशाना साधेंगी।

मिश्रित टीम ट्रैप में लक्ष्य नीरू के साथ जोड़ी बनाएंगे जबकि संधू और प्रीति की जोड़ी होगी।

कोच विक्रम चोपड़ा ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम पूरी तरह से तैयार है और कड़ा प्रशिक्षण ले रही है। एथेंस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले यह आखिरी विश्व कप चरण होगा और यह महत्वपूर्ण है कि चीजें सही समय पर सही दिशा में आगे बढ़ें।’’

प्रतियोगिता में 73 देशों के 551 निशानेबाज हिस्सा लेंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है:

स्कीट (पुरुष): अंगद वीर सिंह बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान।

स्कीट (महिला): माहेश्वरी चौहान, रेजा ढिल्लों, गनीमत सेखों।

ट्रैप (पुरुष): लक्ष्य श्योराण, जसविंदर सिंह, जोरावर सिंह संधू।

ट्रैप (महिला): नीरू ढांडा, प्रीति रजक प्रगति दुबे।

ट्रैप मिश्रित: लक्ष्य श्योराण और नीरू ढांडा तथा जोरावर संधू और प्रीति रजक।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड